फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसवीर सिंह प्रकरण में अमिताभ ठाकुर ने आईपीएस एसोसिएशन को लिखा पत्र

Thu, 21 Feb 2019 12:53 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ips jasveer singh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने एडीजी जसवीर सिंह के निलंबन का आदेश कई दिन तक औपचारिक न किए जाने पर हैरत जताई है। उन्होंने इस विषय में एसोसिएशन की एक बैठक बुला कर आईपीएस अफसरों के सेवा संबंधी मामलों में पारदर्शिता के संबंध में चर्चा कराए जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


यूपी आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल गुप्ता को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि जसवीर सिंह का 14 फरवरी 2019 को निलंबन हुआ, लेकिन 19 फरवरी तक सार्वजनिक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज के समय जब इन अफसरों से जुड़ी हर खबर तत्काल व्हाट्सएप तथा ईमेल के माध्यम से सार्वजनिक की जाती है, ऐसे में एक वरिष्ठ आईपीएस अफसर के निलंबन की खबर कई दिन सामने नहीं आना असामान्य है। उन्होंने एसोसिएशन के अध्यक्ष से आईपीएस अधिकारियों के सेवा संबंधी प्रकरणों में एकरूपता तथा पारदर्शिता के लिए एसोसिएशन द्वारा चर्चा कराये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें