फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानायक अमिताभ बच्चन आज 180 श्रमिकों को फ्लाइट से भेजेंगे लखनऊ

Thu, 11 Jun 2020 12:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुम्बई में फंसे 180 श्रमिक बृहस्पतिवार को हवाई सफर कर राजधानी पहुंचेंगे। उन्हें हवाई सफर का मौका महानायक अमिताभ बच्चन की पहल पर मिल रहा है। सुबह पौने दस बजे श्रमिक अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को भी अमिताभ बच्चन व उनके सहयोगी ट्रस्ट ने 180 सीटों वाले विमानों से अलग-अलग शहरों के लिए श्रमिकों को भेजा। वहीं गुरुवार को एक फ्लाइट श्रमिकों को लेकर सुबह 9.45 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगी।

इसके पहले अमिताभ बच्चन ने लॉकडाउन में फंसे गोरखपुर के श्रमिकों को प्लेन से गोरखपुर भिजवाया। इंडिगो की बोइंग फ्लाइट इन मजदूरों को लेकर बुधवार सुबह 8.30 बजे गोरखपुर पहुंची। इनमें गोरखपुर के अलावा आसपास के भी श्रमिक शामिल थे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट से बाहर निकल कर कई मजदूरों ने अमिताभ बच्चन और हाजी अली ट्रस्ट के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि उनकी वजह से न केवल वह अपने घर लौट पाए बल्कि पहली बार उन्हें विमान से सफर करने का मौका मिला।

एयरपोर्ट डायरेक्टर एके द्विवेदी ने बताया कि विमान में ज्यादातर प्रवासी कामगार थे। वह उस वक्त कुशीनगर में थे मगर मुंबई से इंडिगो की बोइंग विमान के लैंड करने की खबर मिली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें