फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के 70 किसानों का कर्ज चुकाएंगे अमिताभ, मुंबई बुलाने के लिए बुक की ट्रेन की बोगी

Tue, 20 Nov 2018 10:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
विज्ञापन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन महाराष्ट्र के बाद अब उत्तर प्रदेश के किसानों का कर्ज चुकाएंगे। वह किसानों से खुद मिलेंगे और उन्हें बैंक के पत्र सौंपेंगे। अमिताभ बच्चन के प्रवक्ता ने कहा कि वह 70 किसानों के मुंबई आने और बैंक के पत्र ग्रहण करने का इंतजाम करेंगे।

विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने किसानों के ऋण चुकाने के लिए बैंक ऑफ इंडिया के साथ (ओटीएस) वन टाइम सेटलमेंट किया है। वह 26 नवंबर को किसानों से मुलाकात कर उनकी आवभगत करेंगे और खुद उन्हें बैंक के पत्र सौंपेंगे।

इसके लिए उन्होंने 70 किसानों को मुंबई आमंत्रित किया है और उनके लिए ट्रेन का एक पूरा डिब्बा बुक किया है। इस बारे में अमिताभ के प्रवक्ता ने पुष्टि की और कहा कि अमिताभ ने उत्तर प्रदेश के 1,398 किसानों का ऋण चुकाया है।
विज्ञापन


कुछ महीने पहले ही अमिताभ बच्चन ने महाराष्ट्र के 350 किसानों का कर्ज चुकाया था। इसके अलावा उन्होंने 44 शहीदों के परिवारों को भी आर्थिक मदद दी थी। बिग बी कहते हैं कि अपने देश के लिए शहीद होने वाले जवानों के परिवार के लिए कुछ करने से मुझे संतुष्टि मिलती है। आखिरकार वे हमारे लिए अपना जीवन कुर्बान करते हैं। वहीं, किसानों का कर्ज चुकाने का मकसद उन्हें आत्महत्या करने से रोकना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें