फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चन परिवार ने काकोरी में खरीदी 25 बीघा जमीन, पढ़ें किन कंपनियों के नाम कराई करोड़ों की रजिस्ट्री

Tue, 25 Dec 2018 09:52 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महानायक अमिताभ बच्चन व उनके पुत्र अभिषेक बच्चन की ओर से संचालित दो कंपनियों के नाम काकोरी के मुज्जफरनगर गांव में 25 बीघा जमीन खरीदी गई है। 
विज्ञापन


14.50 करोड़ में खरीदी इस खेतिहर जमीन में पक्का भवन भी शामिल है। सात दिसंबर को कंपनी सरस्वती इंटरटेनमेंट और बी-टीम स्पोर्ट्स कंपनी के स्वामित्व में खरीदी जमीन की रजिस्ट्री हुई। 

अमिताभ बच्चन, जया बच्चन व पुत्र भिषेक बच्चन के नाम सदर तहसील की ग्राम पंचायत चौधरी खेड़ा के मुज्जफरनगर में पहले से 33 बीघा खेतिहर जमीन है। 

अधिवक्ता विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि जमीन काकोरी के जहीर खां के नाम थी। उनके निधन के बाद जर्मनी में शिफ्ट हो जाने से परिवार जमीन बेचने का इच्छुक था। काकोरी में मौजूद खेतिहर इलाके से सटी जमीन होने के कारण अमिताभ ने खरीद को सहमति दी। 
विज्ञापन

 

इसके बाद सब रजिस्ट्रार चतुर्थ बृजेश पाठक के यहां सरस्वती इंटरटेनमेंट के पक्ष में 4.74 हेक्टेयर और बी-टीम स्पोर्ट्स कंपनी के पक्ष में 1.7515 हेक्टयर (करीब 25 बीघा) जमीन की रजिस्ट्री हुई। विशाल ने बताया कि जमीन को बच्चन परिवार किस काम में उपयोग करेगा, इस संबंध में दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।

...तो पूरा होगा कॉलेज का सपना
गांववाले मुज्जफरनगर (चौधरी खेड़ा) में जमीन खरीद को बिग बी के बाराबंकी में अधूरे रह गए सपने को पूरा किए जाने से जोड़ कर देख रहे हैं। वहां जमीन को लेकर विवाद के कारण बच्चन परिवार का कन्या डिग्री कॉलेज खुलवाने का सपना पूरा नहीं हो पाया था। बच्चन परिवार इस गांव में 58 बीघा जमीन के साथ बड़े काश्तकार भी बन गए हैं।
विज्ञापन

जमीन के दाम बढ़ने के आसार

भू-संपत्तियों की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों का मानना है कि बिग बी के नई जमीन खरीदने से चौधरीखेड़ा सहित आसपास सटे इलाकों की जमीन के दाम जल्द बढ़ेंगे। बच्चन परिवार ने जिस गांव क्षेत्र में अपनी जमीन को विस्तारित किया है वह शहरी सीमा से छह से सात किमी पर है।

मास्टर प्लान के तहत शहरी सीमा बढ़ने के बाद बड़े बिल्डरों में यहां बहुमंजिला आवासीय टाउनशिप बनाने को होड़ लगने के आसार हैं। वहीं, आगरा एक्सप्रेस-वे भी अमिताभ की कंपनियों द्वारा खरीदी जमीन से मात्र डेढ़ से दो किमी की दूरी से होकर ही गुजरा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें