फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्टस कालेज में अमिताभ आयुषमान ने किया शूट

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में चल रही शूजीत सरकार निर्देशित अमिताभ बच्चन आयुषमान खुराना अभिनीत फिल्म की शूटिंग रविवार को आर्टस कालेज कैंपस की कई लोकशनों में शूट हुई। कैसरबाग महमूदाबाद हाउस में लगातार चल रही इनडोर शूटिंग के बाद आउटडोर शूटिंग में आर्टस कॉलेज के फाइन आर्ट, प्रिंसिपल दफ्तर जाने वाले गलियारे, आयरन वर्क डिपार्टमेंट, पेंटिंग गैलरी में सुबह से शाम तक कई दृश्य फिल्माये गये।
विज्ञापन


दोपहर से पहले केसमय में यहां अमिताभ बच्चन ने आयरन वर्क डिपार्टमेंट में आयुष्मान खुराना और दो अन्य कलकारों के साथ कुछ दृश्य फिल्माये। फिल्म यूनिट क्रू के सदस्यों के मुताबिक दोपहर दो बजे केबाद वे चले गये, जबकि आयुष्मान के शाट उसकेबाद भी हुये।

इससे पहले पूरी यूनिट आर्टस कॉलेज पहुंची, जहां प्रिसिपल प्रो. संजीव गौतम ने कुछ कलाकारों से मुलाकात की। उधर, नगर के रंगकर्मियों द्वारा संचालित रक्तदान महादान राष्ट्रीय अभियान के तहत लखनऊ के रंगकर्मी मंगलवार से तीन दिनों तक बिग बी से प्रार्थना करेंगे।
विज्ञापन


अभियान से जुड़े युवा रंगकर्मी धरमश्री सिंह ने बताया कि लोगों में रक्तदान के प्रति जागरुकता लाने के लिये तीन दिनों तक जीपीओ हजरतगंज गांधी प्रतिमा स्थल पर सुबह दस बजे से शाम 6 बजे तक हाथों में रक्तदान महादान लिखे पोस्टर लेकर महानायक से रक्तदान महादान लिखे पोस्टर का लोकार्पण करने की प्रार्थना करेंगे। प्रार्थना कार्यक्रम मंगलवार से बृहस्पिवार तक निरंतर पर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें