फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 को राजधानी आएंगे अमित शाह

Sun, 10 Aug 2014 11:08 AM IST
ऋषि मिश्रा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का राजधानी में 19 अगस्त को भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


उनके लखनऊ आगमन की तैयारियों के लिए पार्षद दल की बैठक उपनेता रमेश कपूर बाबा की अध्यक्षता में शनिवार को की गई।

नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 19 अगस्त को प्रात: 9:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगे।

वहां से उनका काफिला चिल्लावां, अवध अस्पताल चैराहा, आलमबाग चैराहा, मवैया तिराहा, चारबाग, दीनदयाल स्मृतिका, महाराणा प्रताप चौराहा, बर्लिंगटन चौराहा, बापू भवन चैराहे होते हुए प्रदेश कार्यालय पहुंचेगे, जहां उनका कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। कार्यकर्ताओं द्वारा प्रमुख चैराहों को होर्डिंग और झंडों से सजाया जायेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य जयपाल सिंह  नगर महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा अन्नू, मुकेश शर्मा, नगर निगम उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, मुख्य सचेतक विनोद कृष्ण सिंघल, हरसरन लाल गुप्ता, पार्षद रंजीत सिंह, नरेन्द्र शर्मा, अमित द्विवेदी, शिव कुमार बाबा, मिन्टू उपाध्याय, राजेश मालवीय, अरूण यादव, उषा किरन सहित कई पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें