फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली MCD में जीत से विरोधी पस्त, अमित शाह की स्पीच की 7 खास बातें

Tue, 02 May 2017 02:50 PM IST
amarujala.com- written By: काजल शर्मा
विज्ञापन
amit shah
विज्ञापन
एमसीडी चुनाव में भाजपा को मिली बंपर जीत की बधाई देने मंगलवार को दिल्ली पहुंचे अम‌ित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोध‌ित क‌िया। उन्होंने द‌िल्ली नगर न‌िगम चुनाव के ल‌िए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा जो नकारात्मकता शुरू हो रही थी इस व‌िजय ने उसे व‌िराम द‌िया है। उन्होंने कहा क‌ि द‌िल्ली की जनता ने मोदी के काम पर मुहर लगाई है। शाह ने कहा, व‌िजय रथ के द‌िल्ली पहुंचने पर व‌िरोध‌ियों की बोलती बंद हो गई है।
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा, एमसीडी चुनाव से विरोधी पस्त हैं। एमसीडी का चुनाव हमारा गंतव्य नहीं था। जो पार्ट‌ियां पराजय को भूल जाती हैं उनकी गत‌ि रुक जाती है। शाह ने कहा जनता ने जो विश्वास किया है हम पर जैसे फलदार पेड़ धरती माता की ओर झुकता है वैसे ही हमें जनता का आदर करते हुए और विनम्र और उदार बनना है। तभी हमसे जो अपेक्षाएं उन्हें हम पूरा कर पाएंगे। जानिए उनके भाषण की खास बातें: 2014 के चुनाव में देश की जनता ने नरेंद्र मोदी जी को और उनके नेतृत्व को जन समर्थन दिया और कोई लंबे-चौड़े सवाल नहीं क‌िए थे।  जनता आंख मूंदकर बीजेपी और नरेंद्र मोदी पर भरोसा कर रही थी। किसी ने नहीं पूछा क‌ि गरीबी, अर्थव्यवस्था सुधारने के लिए आप क्या करोगे?  अमित शाह ने कहा, हमें लचर अर्थव्यवस्था मिली थी आज हिंदूस्तान की अर्थव्यवस्था दुनिया में तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। देश की कृष‌ि को ऊपर लाने क‌े ल‌िए देश के प्रधानमंत्री ने बहुत काम किया। मोदी सरकार जैसा सोशल एम्पॉवरमेंट शायद ही किसी सरकार ने किया हो।  जनता की ज्यादा अपेक्षा नहीं थी उन्हें तो सिर्फ एक बोलने वाले प्रधानमंत्री की जरूरत थी। वह मौन प्रधानमंत्री से परेशान हो गई थी। जनता को लग रहा था क‌ि हमारे देश का नेतृत्व कहां जा रहा है।  फिर भी हमारे प्रधानमंत्री ने 20-20 घंटे काम किया। मोदी चलते नहीं, दौड़ते नहीं बल्क‌ि छलांग लगाकर मंजिल तक पहुंच जाते हैं।  अमित शाह ने बूथ कार्यकर्ताओं की भी तारीफ की और कहा, जीत में उनका बड़ा योगदान है। केजरीवाल भले इसे ईवीएम की गड़बड़ बताएं लेकिन वह बूथ अध्यक्ष से मिल लें तो उन्हें जीत का जवाब मिल जाएगा।  देश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें