भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार सुबह लखनऊ पहुंचे। लखनऊ पहुंचकर अमित शाह ने पार्टी मुख्यालय के नए तरीके से तैयार किए गए कार्यालय का उद्घाटन भी किया।
भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के बाद अमित शाह ने यहां पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। अमित शाह ने यहां मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि देशद्रोही नारों पर सख्त कार्रवाई से पीछे हटने का सवाल नहीं उठता।
शाह ने कहा कि मीडिया भी राहुल से पूछे कि जेएनयू के नारे देश विद्रोही हैं कि नहीं? भाजपा के कार्यकर्ताओं से शाह ने कहा कि इस मुद्दे को आम आदमी के बीच ले जाएं।
भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के बाद अमित शाह ने कहा कि 2017 के चुनावों में भाजपा की बहुमत से सरकार बनेगी।