फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहलत खत्म, तब भी नहीं हटे दुकानदार

Sat, 11 Jan 2014 10:02 AM IST
प्रवेंद्र गुप्ता/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनाबाद में सड़क व फुटपाथ से कब्जा हटाने के लिए बुधवार को दुकानदारों को दी गई दो दिन की समय सीमा शुक्रवार को समाप्त हो गई।
विज्ञापन


यह मोहलत दुकानदारों को खुद कब्जा हटाने के वादे पर दी गई थी। उस समय दुकानदारों को यह चेतावनी भी नगर निगम की ओर से दी थी कि यदि शुक्रवार तक दुकानदार कब्जा नहीं हटाएंगे तो नगर निगम हटाएगा।

इसके बाद भी बड़े दुकानदारों ने कब्जा नहीं हटाया है। शुक्रवार शाम तक बरामदों और फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा ज्यों का त्यों था।

अब व्यापारी दो दिन की और मोहलत मांग रहे हैं। सोमवार को अमीनाबाद में अभियान के दौरान बड़े व्यापारियों ने कड़ा विरोध किया था। इससे नगर निगम की दस्ता अवैध कब्जे नहीं तोड़ पाया था।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कार्रवाई का विरोध करने को लेकर नगर निगम के जोनल अधिकारी उमेश चंद्रा की ओर से व्यापारी विनोद अग्रवाल व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

इसके अलावा नगर निगम ने उन 84 व्यापारियों के खिलाफ अवमानना का केस दर्ज करने की तैयारी भी की थी जो बरामदे में कब्जा किए हुए हैं।

इसके बाद मंगलवार को अभियान का विरोध करने वाले व्यापारियों ने भी नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।

उसका भी नतीजा न निकलते देख बुधवार को हेमू कल्याणी की प्रतिमा से अतिक्रमण हटाने के मुद्दे के बहाने नगर आयुक्त से मिले थे। उनकी मांग पर नगर आयुक्त ने व्यापारियों को दो दिन का समय अतिक्रमण हटाने के लिए दिया था।
विज्ञापन


नगर निगम दस्ते से हुई भिड़ंत
अशोक मार्ग पर नवचेतना केंद्र और आयकर कार्यालय के आसपास से अतिक्रमण हटाने पर ठेले वाले नगर निगम कर्मचारियों से भिड़े।

इसकी जानकारी के बाद मौके पर नगर निगम जोन-एक के जोनल अधिकारी और कर अधीक्षक मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के आने के बाद नगर निगम दस्ते ने सड़क पर लगे खानपान के ठेले व गुमटियां हटवाईं।

कर अधीक्षक श्रीधर यादव ने बताया कि विरोध के बीच एक ट्रक सामान जब्त किया गया। इसके अलावा सूरज कुंड पार्क डालीगंज में फुटपाथ पर लगने वाली सब्जी मंडी भी हटवाई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें