फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः हजरतगंज की तर्ज पर अब संवारा जाएगा अमीनाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनाबाद को हजरतगंज की तर्ज पर विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। व्यापारियों ने खुद ही खाका तैयार करा लिया है, अब इसी आधार पर क्षेत्र को संवारने और समस्याओं को दूर करने की पहल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


यह फैसला लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को हुई बैठक में लिया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल व वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अमीनाबाद बाजार में प्लास्टिक के शौचालय बनाए जाएंगे।

इस सिलसिल में प्रशासन से बातचीत चल रही है। व्यापारी नेताओं ने बताया कि अमीनाबाद की समस्याओं की सूची तैयार कर सांसद, विधायक, पार्षद, डीएम और एसएसपी को दी जाएगी और इन्हें दूर करने के लिए मुहिम चलाई जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अमीनाबाद से हटाया जाएगा अतिक्रमण

इस मौके पर राकेश छाबड़ा ‘पम्मी’ ने बताया कि हजरतगंज के सौंदर्यीकरण का खाका तैयार करने वाले वास्तुविद आशीष श्रीवास्तव  से ही अमीनाबाद को संवारने के लिए लेआउट तैयार कराया गया है।  

उत्तम कपूर ने अमीनाबाद के बढ़ते अतिक्रमण से प्रभावित कारोबार जिक्र किया। कहा कि सबसे पहले पार्किंग बनवाने की मांग उठाई। सतीश शर्मा ने समस्याओं के निदान के लिए प्रशासनिक अफसरों एवं नगर निगम में बैठ कर परिचर्चा आयोजित करने का सुझाव पेश किया।

बैठक में रवींद्र नाथ रस्तोगी, सतीश कुमार अग्रवाल, अशोक मोतियानी, पवन मनोचा, देवेंद्र गुप्ता, अमिताभ श्रीवास्तव सहित सभी बाजारों के अध्यक्ष एवं मंत्री शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें