अमीनाबाद को हजरतगंज की तर्ज पर विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। व्यापारियों ने खुद ही खाका तैयार करा लिया है, अब इसी आधार पर क्षेत्र को संवारने और समस्याओं को दूर करने की पहल शुरू की जाएगी।
यह फैसला लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से शनिवार को हुई बैठक में लिया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरीश चंद्र अग्रवाल व वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अमीनाबाद बाजार में प्लास्टिक के शौचालय बनाए जाएंगे।
इस सिलसिल में प्रशासन से बातचीत चल रही है। व्यापारी नेताओं ने बताया कि अमीनाबाद की समस्याओं की सूची तैयार कर सांसद, विधायक, पार्षद, डीएम और एसएसपी को दी जाएगी और इन्हें दूर करने के लिए मुहिम चलाई जाएगी।