फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विरोध के बीच गणेशगंज से हटाई अवैध डेयरी, 16 मवेशी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को गणेशगंज इलाके में विरोध के बीच अवैध डेयरी हटाई। यहां 16 मवेशी पकड़े गए, जिन्हें ठाकुरगंज कांजी हाउस में बंद कराया गया है।
विज्ञापन

नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डाॅ. अभिनव वर्मा ने बताया कि गणेशगंज इलाके के हाथीखाना मोहल्ले में अवैध डेयरी की शिकायत आई थी। डेयरी वाले गंदगी फैला रहे थे। गोबर नाली में बहा रहे थे। इस पर टीम को मौके पर भेजा गया। जहां आठ भैंसें, सात गायें और एक बछिया पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें