फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: संदिग्ध विस्फोट में युवक की मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका... हर पहलू पर जांच में जुटी पुलिस

Wed, 17 Dec 2025 02:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में हुए भीषण विस्फोट में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। धमाके से पूरा मकान ढह गया।
विज्ञापन
धमाके में ढहा पूरा मकान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र के भादर रोड पर देर रात संदिग्ध हालात में हुए विस्फोट में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्फोट से कोल्ड ड्रिंक एजेंसी का मकान पूरी तरह ढह गया। पुलिस प्राथमिक जांच में इसे सिलिंडर विस्फोट मान रही है, जबकि मृतक के पिता ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।

विज्ञापन


घटना जामो कस्बा स्थित भादर रोड की है। यहां सुभाष पांडे की कोल्ड ड्रिंक एजेंसी संचालित होती है। रात में अचानक तेज विस्फोट हुआ। विस्फोट की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। धमाके से एजेंसी की पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबने से सतीश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बलराम पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढ़ें - पीएसी स्थापना दिवस: सीएम योगी बोले- यूपी के आत्मविश्वास का कारण कानून का राज, साढ़े आठ साल में प्रदेश की छवि बदली
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईपीएल नीलामी रचा इतिहास: प्रशांत वीर के पिता से स्मृति ईरानी ने की बात, घर आकर मुलाकात का दिया भरोसा


विस्फोट के बाद मौके पर आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा। कई घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। क्षेत्र में कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा। 

मृतक सतीश तिवारी के पिता दीनानाथ तिवारी ने घटना को हादसा मानने से इनकार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की साजिश के तहत हत्या की गई है। उनका कहना है कि सतीश पूरे दिन उनके साथ था। इसी दौरान बलराम पांडेय बार-बार फोन कर रहा था। रात करीब नौ बजे सतीश उसके पास से गया इसके कुछ समय बाद विस्फोट की सूचना मिली। पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन


घटनास्थल के पास रहने वाले प्रशांत मिश्रा ने बताया कि विस्फोट काफी तेज था। उनके मकान की दीवारों में बड़ी दरारें पड़ गईं। उनका कहना है कि यह सामान्य सिलिंडर विस्फोट जैसा नहीं लगा।

 पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें