फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: करंट से झुलसे श्रमिक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Mon, 07 Apr 2025 03:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, जगदीशपुर (अमेठी)

सार

अमेठी जिले की जगदीशपुर की एक निजी फैक्ट्री में हुए हादसे में करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक का शव रात में छत पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
श्रमिक की मौत से विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक क्षेत्र की एक निजी फैक्ट्री में रविवार को करंट लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई। मृतक का शव देर रात फैक्ट्री की छत पर अचेत अवस्था में मिला। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इन्हौना क्षेत्र के चिलौली गांव निवासी रमन तिवारी (38) फैक्ट्री में जूनियर सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। रविवार सुबह सात बजे वे ड्यूटी के लिए निकले थे। दोपहर में पत्नी ने फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो सका। शाम तक घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। रात करीब 11 बजे वे फैक्ट्री पहुंचे लेकिन प्रबंधन और गार्डों से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

परिजन जब अंदर घुसे तो छत पर रमन का झुलसा हुआ शरीर अचेत पड़ा मिला। आनन-फानन में परिजन उन्हें ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बगैर सुरक्षा उपकरण के भेजा गया था करंट सुधारने
परिजनों का आरोप है कि रमन का कार्य इलेक्ट्रिक से जुड़ा नहीं था, फिर भी उन्हें बिजली सुधारने के लिए भेजा गया। सबसे बड़ी बात यह कि उन्हें कोई सुरक्षा उपकरण भी नहीं दिया गया। भाई रोहित तिवारी ने बताया कि रमन पिछले 15 वर्षों से फैक्ट्री में कार्यरत थे और उनका काम वाइपर काला करने का था।

मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
रमन की मौत की खबर सुनकर पत्नी बेहोश हो गईं। मां कमलेश तिवारी का रो-रो कर बुरा हाल था। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक दो बच्चों के पिता थे, जिनमें बड़ा बेटा 14 साल और छोटा 3 साल का है। पांच भाइयों में रमन दूसरे नंबर पर थे।
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
कमरौली थाना अध्यक्ष अभिनेष कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और परिजनों को न्याय दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें