फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: रोडवेज बस की टक्कर से बोलेरो सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन अन्य घायल

Fri, 19 Apr 2024 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

स्पीड ब्रेकर के कारण बोलेरो की गति धीमी हुई थी कि तभी प्रतापगढ़ शहर से सुल्तानपुर की तरफ जा रही रोडवेज बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
amethi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या प्रयागराज हाईवे पर पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर चौराहे के पास बुधवार की देर रात बड़ा हादसा हो गया। परिवहन निगम की बस ने बोलेरो को टक्कर मार दी। इसमें बोलेरो सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को सुल्तानपुर ले जाया गया है।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के डंडवा निवासी बाबूलाल वर्मा (65) अपनी बहू लालती देवी (35), नाती सचिन (20), शिवशंकर (25) व भतीजे जितेंद्र वर्मा (32) के साथ बुधवार को सुल्तानपुर जिले के पूरे पीतांबर स्थित मंदिर में दर्शन करने गए थे। मंदिर से लौटते समय देर रात करीब डेढ़ बजे दुर्गापुर चौराहे के पास बोलेरो पहुंची थी। स्पीड ब्रेकर के कारण बोलेरो की गति धीमी हुई तभी प्रतापगढ़ शहर से सुल्तानपुर की तरफ जा रही रोडवेज बस ने बोलेरो में टक्कर मार दी।

इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। बोलेरो के अंदर चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। रोडवेज बस के यात्री भी नीचे उतर आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो में फंसे लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला। बोलेरो चालक चतुरपुर निवासी आशीष समेत घायल सभी छह लोगों को सुल्तानपुर जिला अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने बाबूलाल, सचिन और जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं चालक आशीष को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मामले में नहीं मिली कोई तहरीर
पीपरपुर एसओ रामराज कुशवाहा ने बताया कि रात में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। रेस्क्यू करके लोगों को बाहर निकाला गया। सुल्तानपुर अस्पताल भेजा गया, जहां पर तीन की मौत हो गई। घटनास्थल अमेठी जिले में है। अन्य कार्रवाई सुल्तानपुर जिले में हुई है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है फिर भी सुल्तानपुर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

मुंबई में नौकरी करता था जितेंद्र
सड़क हादसे में मृत जितेंद्र वर्मा मुंबई में चार्टेड अकाउंटेंट था। दो दिन पहले वह मुंबई से घर आया था। हर कोई हादसे के बाद हतप्रभ है। एक ही झटके में परिवार की खुशियां बिखर गई। किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि यह सब कैसे हो गया। अमेठी पुलिस की टीम शव के साथ गांव भेजी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें