फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: तेज रफ्तार पिकअप ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, दुर्घटना में चालक की मौत, कई घायल

Thu, 13 Feb 2025 11:52 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

दुर्घटना में घायल ई रिक्शा चालक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिकअप में बैठी पांच सवारियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
दुर्घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के जगदीशपुर इलाके में तेज रफ्तार पिकअप ने ई रिक्शा को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पिकअप पर बैठी पांच सवारियों को मामूली चोटें आई। आनन फानन में पिकअप चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भाले सुल्तान थाना क्षेत्र स्थित अयोध्या जगदीशपुर रोड के अलीनगर गांव के पास पूरब गांव रानीगंज का रहने वाला ईरिक्शा चालक महताब (35) सवारी लेकर जा रहा था तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे चालक महताब गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्प्ताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले को लेकर भाले सुल्तान थानाध्यक्ष तनुज पाल ने कहा कि ईरिक्शा सवार पांच लोगों को हल्की चोट आई थी। वहीं पिकअप को पकड़ लिया गया है जबकि मौका पाकर चालक फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें