फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: पुलिस ने सात कुख्यात बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, 22 मोटर साइकिलें हुईं बरामद, इस तरह उठाते थे गाड़ी

Mon, 24 Feb 2025 12:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी

सार

 Amethi bike thief gang: अमेठी में सात कुख्यात बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया। इनसे 22 मोटर साइकिलें भी बरामद की गईं। यह सभी अलग-अलग जिलों से चोरी करते थे। 
विज्ञापन
बरामद हुईं चोरी की बाइकें - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली जहां पुलिस ने रविवार देर रात सात मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों के पास से बंद फैक्ट्री के अंदर छुपा कर रखी गई चोरी की 22 मोटर साइकिलें बरामद हुईं। पुलिस के हत्थे चढ़े सभी चोर अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के अमेठी रोड स्थित टिकरिया चौराहे के पास रविवार देर रात स्वाट टीम प्रभारी अनूप सिंह और गौरीगंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर विवेक सिंह संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।इसी बीच तीन मोटरसाइकिल पर सवार चार व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब सभी को रोक कर गाड़ी के कागज मांगे तो कोई दिखा ना सका।

सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि बेलखोर रोड पर बंद एक फैक्ट्री के अंदर चोरी की अन्य 19 मोटरसाइकिले छुपा कर रखी गई है जहां उनके चार अन्य साथी भी उसकी रखवाली कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर सभी चोरों को गिरफ्तार कर फैक्ट्री से चोरी की अन्य 19 मोटरसाइकिल बरामद की।
विज्ञापन


गिरफ्तार सभी चोर शातिर माने जा रहे हैं। इनका एक गैंग है। इस गैंग में कुल सात सदस्य है जो बाइक चोरी की घटनाओं का अंजाम देते थे और अलग-अलग इलाकों में गाड़ियों को छुपाकर एक-एक करके गाड़ियों को नंबर प्लेट और चेचिस बदलकर बेचा करते थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें