फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप नहर में गिरी, 11 घायल, तीव्र मोड़ पर चालक ने खोया नियंत्रण, छह की हालत गंभीर

Mon, 30 Jun 2025 07:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

अमेठी के सिंहपुर में एक तीव्र मोड़ पर एक पिकअप चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे पिकअप नहर में गिर गई। हादसे में 11 लोग घायल हो गए जबकि छह की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
नहर में गिरी पिकप। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंहपुर-तिलोई मार्ग पर पूरे गड़रियन गांव के पास सोमवार को श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में 11 लोग घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद छह श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज तिलोई रेफर कर दिया गया। वाहन में करीब 30 श्रद्धालु सवार थे। मोहनगंज के बारकोट गांव से श्रद्धालु सोमवार सुबह मां अहोरवा भवानी के दर्शन के बाद पिकअप से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


जैसे ही वाहन गड़रियन पुलिया के पास पहुंचा, चालक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और पिकअप सीधे नहर में गिर गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। घायल श्रद्धालुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर भेजा गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील चौधरी ने बताया कि रमा, स्नेहा, विद्यावती, प्रेमा देवी, कर्मा देवी और साक्षी को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। शिवानी, रंजना, रेनू, सिविका और विनायक को मामूली चोटें आईं, जिनको इलाज के बाद घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शिवरतनगंज विवेक सिंह ने बताया कि हादसा क्यों हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।

घटना के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। पुल की टूटी रेलिंग बनी जानलेवा जिस पुल पर हादसा हुआ, उसकी रेलिंग काफी समय से टूटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। सिंहपुर ब्लॉक को तहसील से जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही का जरिया है, फिर भी विभाग की अनदेखी के चलते हादसे बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने पुल की मरम्मत कराने और मजबूत रेलिंग लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें