सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के बघौना निवासी राहुल (21) पुत्र सत्य नारायन जामो निमंत्रण में गए हुए थे। रात में वे निमंत्रण से लौट रहे थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे उनकी बाइक पिंडारा पुलिस चौकी के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी।
अमेठी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात दो अलग - अलग सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के बघौना निवासी राहुल (21) पुत्र सत्य नारायन जामो निमंत्रण में गए हुए थे। रात में वे निमंत्रण से लौट रहे थे। रात लगभग साढ़े नौ बजे उनकी बाइक पिंडारा पुलिस चौकी के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी। घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार पिंडारा करनाई निवासी रवि (26) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक राहुल अविवाहित था। तीन भाइयों में यह सबसे छोटा था। इनसे बड़े दो भाई पवनेश और उमेश हैं। कोतवाली पुलिस ने रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इससे पहले एक घटना गौरीगंज - मुसाफिरखाना मार्ग स्थित पिंडारा कपूरचंद पुर के रात लगभग नौ बजे हुईं, जिसमे डीजे तथा ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गयी। घटना में नंदमहर निवासी राकेश कुमार (26) तथा स्वामीनाथ (35) घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।