फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: ओवरटेक करने के चक्कर मे कार से टकराकर पलटी ओमनी वैन, चार छात्राएं और ड्राइवर घायल

Fri, 17 Jan 2025 02:07 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

हाईवे पर हुए हादसे में ओमनी कार पलट गई। वहीं, कार का चालक व चार छात्राएं घायल हो गईं। सभी को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
हादसे में पलटी ओमनी कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले से गुजरने वाले हाइवे पर शुक्रवार को छात्राओं से भरी ओमनी वैन कार सामने जा रही कार से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार छात्राओं समेत ड्राइवर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज चल रहा है और सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के भाले सुल्तान चौकी का है। जहां आज दोपहर करीब 12 बजे मुसाफिरखाना के गाजनपुर दुवरिया गांव स्थित डिग्री कॉलेज से स्नातक का पेपर देकर लखनऊ वापस जा रही छात्राओं से भरी ओमनी बैन कार हाईवे पर सामने जा रहे इटियॉस कार से ओवरटेक करने के चक्कर में टकराकर पलट गई।

विज्ञापन


हादसे में ओमनी कार सवार चार छात्राएं और ड्राइवर घायल हो गए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को दी जिसके बाद इसके सुल्तानपुर थाना प्रभारी तनुज पाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मुसाफिरखाना सीएचसी पहुंचाया जहां सभी का इलाज चल रहा है और स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


घटना को लेकर थाना प्रभारी तनुज पाल ने कहा कि सभी को मामूली चोटें आई हैं और इलाज के लिए उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। छात्राएं परीक्षा देकर लखनऊ वापस जा रही थी तभी ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी ओमनी सामने जा रही इटियॉस कार से टकराकर पलट गई। गाड़ियों को हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवा दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें