फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी हत्याकांड: पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बोले- कड़ी कार्रवाई होती तो पूरे परिवार का सफाया न होता

Sat, 05 Oct 2024 05:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं बची है। इस घटना के लिए पुलिस भी जिम्मेदार है। यदि कड़ी कार्रवाई होती तो पूरे परिवार का सफाया न होता। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में शिक्षक, उसकी पत्नी व बच्चों का रायबरेली में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शनिवार को गोलाघाट में हुए अंतिम संस्कार में कई नेता शामिल हुए। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की होती तो वारदात को टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं बची है। इस घटना के लिए पुलिस भी जिम्मेदार है। यदि कड़ी कार्रवाई होती तो पूरे परिवार का सफाया न होता। उन्होंने शिक्षक के परिजनों से मिलकर शोक भी जताया।

अमेठी हत्याकांड में सामने आया है कि आरोपी युवक चंदन वर्मा के खिलाफ 18 अगस्त को छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी पर पुलिस ने उस समय कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार की रात को आरोपी ने अमेठी के शिवरतनगंज में शिक्षक, उसकी पत्नी और दोनों मासूम बेटियों की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार को युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन




पीड़ित के परिजनों ने सीएम योगी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर अमेठी हत्याकांड के पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री योगी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ितों की सभी मांगों को मान लिया है साथ ही मामले में रायबरेली पुलिस की भूमिका की भी जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, पांच बीघा जमीन के साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी से पीड़ित परिजनों की मुलाकात के दौरान ऊंचाहार से विधायक डॉ. मनोज पांडेय भी मौजूद रहे। उन्होंने पहले भी कहा था कि पुलिस ने मृतक शिक्षक की पत्नी से हुई छेड़छाड़ के मामले को गंभीरता से नहीं लिया था सिर्फ मुकदमा दर्ज किया था। अगर उसी समय कड़ी कार्रवाई करती तो हत्याकांड को रोका जा सकता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें