फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राहुल की तारीफ पर बोलीं सोनिया ... क्योंकि मैं शेरनी हूं, पत्नी सहित गांधी परिवार से मिले किशोरी लाल शर्मा

Sat, 08 Jun 2024 06:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा ने दिल्ली में गांधी परिवार से मुलाकात की। इस मौके पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें घमंड न करने की सीख दी और कहा कि जैसे हैं वैसे ही रहें।
विज्ञापन
गांधी परिवार के मिले किशोरी लाल शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से कांग्रेस बेहद उत्साहित है। उत्तर प्रदेश में पार्टी ने न सिर्फ अमेठी व रायबरेली सहित छह सीटें जीतीं बल्कि सपा के साथ मिलकर 43 सीटों पर जीत दर्ज की और केंद्र में मोदी सरकार को एक बार फिर से पूर्ण बहुमत से सत्ता में आने से रोकने में सफल रही।

विज्ञापन


कांग्रेस ने यूपी में अपनी परंपरागत सीट अमेठी और रायबरेली में बड़ी जीत दर्ज की है। रायबरेली में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने करीब चार लाख वोटों से जीत दर्ज की। वहीं, अमेठी में लंबे समय से गांधी परिवार से जुड़े रहे किशोरी लाल शर्मा ने भाजपा की कद्दावर नेता स्मृति ईरानी को एक लाख 67 हजार वोटों से हराकर जीत हासिल की है।

ये भी पढ़ें - कहीं दोबारा तो कहीं 40 साल बाद कांग्रेस का परचम, हारने वाली सीटों पर भी 40% तक बढ़ा वोटबैंक
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 15 मंत्री अपनी ही विधानसभा में न दिला पाए बढ़त, सबसे खराब रिपोर्ट कार्ड इन राज्यमंत्रियों का


जीत के बाद किशोरी लाल शर्मा ने दिल्ली में गांधी परिवार से मुलाकात की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान किशोरी लाल शर्मा के साथ उनकी पत्नी भी थीं। बातचीत में जब उनकी पत्नी ने राहुल गांधी की तारीफ में सोनिया गांधी से कहा कि आपने शेर बेटा पैदा किया है तो इस पर सोनिया ने बीच में ही कहा ...क्योंकि मैं शेरनी हूं न। इस पर सभी हंस पड़े। सोनिया ने किशोरी लाल शर्मा को सीख देते हुए कहा कि जैसे हैं वैसे ही रहें और कभी जीत का घमंड न आने दें। वहीं, राहुल गांधी ने सांसद जी कहकर किशोरी लाल शर्मा का स्वागत किया। सभी एक साथ काफी खुश नजर आए। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

 

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने 240 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस 99 सीटें जीतने में सफल रही। समाजवादी पार्टी देश में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और 37 सीटों पर जीत हासिल की।

अगर सिर्फ यूपी के नतीजों पर बात करें तो यहां सपा ने 37, भाजपा ने 33, कांग्रेस ने छह, राष्ट्रीय लोकदल ने दो, आजाद समाज पार्टी ने एक और अपना दल (एस) ने एक सीट पर जीत दर्ज की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें