फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: मामूली विवाद में नाबालिग की दो दोस्तों ने की हत्या, तीनों साथ गए थे बारात, झाड़ी में फेंका शव

Tue, 24 Oct 2023 11:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी

सार

एसपी डा. इलामारन जी ने बताया कि पूछताछ में दोनों बाल अपचारी ने बताया कि मृतक आए दिन गाली देता था। अपमानित करता था। इसलिए योजना बना कर घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को झाड़ी में फेंक दिया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गांव में आई बारात में गए किशोर की दोस्तों ने गला रेतकर हत्या कर दी। शव को झाड़ी में फेंक दिया। पुलिस ने शव को बरामद कर दोनों बाल अपचारी से पूछताछ कर रही है।  जगदीशपुर कोतवाली के मोहब्बतपुर निवासी रियाज उर्फ बकरीदी ने बताया कि 22 अक्तूबर को गांव में ही एक शादी में जगराता था। उसके 14 वर्षीय बेटे मेराज को गांव के ही दो उसके दोस्त बुलाकर ले गए। देर रात दोनों दोस्त तो घर आ गए लेकिन, मेराज नहीं लौटा। 
विज्ञापन


इसके बाद मेराज के घरवालों ने उससे मेराज के बारे में जानकारी की। वह कोई सटीक बात नहीं बता पाए। मेराज के घर वाले सोमवार को दिनभर तलाश किए, लेकिन पता नहीं चल पाया। शाम को परिजन कोतवाली पहुंचे। 
पुलिस ने इस पर शक के आधार पर मेराज के साथ गये दोस्तों से पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई। 

एसपी डा. इलामारन जी ने बताया कि पूछताछ में दोनों बाल अपचारी ने बताया कि मृतक आए दिन गाली देता था। अपमानित करता था। इसलिए योजना बना कर घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को झाड़ी में फेंक दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव में पुलिस तैनात की गई है। एसओ राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी बाल अपचारी है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें