फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi:संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में लगी

Mon, 01 Dec 2025 10:41 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी जिले के पीपरपुर गांव के एक घर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों के बयान सहित सभी संबंधित बिंदुओं की जांच जारी है।
 
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर घर के बाहर एकत्र हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिले के पीपरपुर के दुर्गापुर गांव में सोमवार की सुबह एक विवाहिता मृत अवस्था में मिली। रवींद्र वर्मा की पत्नी सपना वर्मा (25) का शव कमरे में गमछे से लटका मिला। सपना के मायके पक्ष ने इस मृत्यु को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग उठाई है।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने कमरे का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में मामला कई बिंदुओं पर आधारित दिखा है। मायके पक्ष ने कहा कि घटनास्थल की स्थिति सामान्य नहीं लग रही, इसलिए सभी पहलुओं की जांच आवश्यक है।

सपना की शादी तीन वर्ष पहले हुई थी। मौत के कारण पर अभी कोई पुष्टि नहीं है। इंस्पेक्टर श्रीराम पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों के बयान सहित सभी संबंधित बिंदुओं की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें