फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: विवाद निपटारे के मामले में दरोगा बोला- लड़-भिड़ लो... कट मर लो, फिर हमको बताना, वायरल हो रहा वीडियो

Wed, 23 Oct 2024 04:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी सिटी

सार

अमेठी के भाले सुल्तानपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो आपस में झगड़ रहे लोगों से कह रहा है कि लड़-भिड़ लो... कट मर लो फिर हमको बताना।
विज्ञापन
वायरल हो रहा घटना का वीडियो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाली विवाद निपटारे से संबंधित एक वीडियो वायरल है। वायरल वीडियो में दरोगा कार्रवाई के बजाय लोगों से, लड़-भिड़ लेने और कट-मर जाने की बात कहता सुना जा रहा है। हालांकि, पुलिस इस वीडियो को फर्जी बता रही है। भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र के कंजास गांव में सुनीता व कमलेश के बीच नाली का विवाद है। विवाद निस्तारित करने के लिए कई बार पुलिस मौके पर भी गई।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान की मदद से भी विवाद निस्तारित करने की कोशिश हुई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार को दोनों पक्षों में विवाद की सूचना पर गांव पहुंचे उपनिरीक्षक व सिपाहियों ने पहले मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष की महिलाएं मानने को तैयार नहीं हुईं। इसके बाद पुलिस कार्रवाई के बजाए लौट आई। मामले का एक वीडियो वायरल है जिसमें दरोगा कहते हुए सुना जा रहा है कि अब तुम लोग कट-मर जाना तब हमको बताना। वायरल वीडियो से पुलिस की खूब फजीहत हो रही है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें - यूपी में सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार का दिवाली गिफ्ट, बोनस देने के फैसले को मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी बोले: प्रदेश के हर जिले में खोले जाएंगे मेडिकल कॉलेज, पीजीआई लखनऊ को मिलीं1147 करोड़ की परियोजनाएं


सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष से सुनीता, कुसुमा, राधा, सुमेरा व रूपा और दूसरे पक्ष से कमलेशा व ऊषा को शांति भंग में पाबंद किया है। एसओ तनुज पाल ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। समझाने की कोशिश की नहीं मानें तो शांति भंग में दोनों पक्षों को पाबंद किया गया है। बताया कि विभाग को बदनाम करने के लिए फर्जी वीडियो वायरल किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें