फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: सूरत के व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता विवाद में कार सवार बदमाशाों ने युवक को पीटा, फायरिंग का आरोप

Tue, 25 Feb 2025 07:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ पेड़ से बांधकर पिटाई की और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर लगी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात प्रांत के सूरत में व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता विवाद में मंगलवार को एक युवक पर कार सवार बदमाशों ने गांव के पास लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। युवक की चीख-पुकार पर एकत्र ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दो अन्य कार सहित मौके से भाग निकले। पकड़े गए बदमाश के पास पिस्टल व कारतूस देख भड़के ग्रामीणों ने पेड़ में बांध कर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सुपर्द कर दिया। पीड़ित पहले एक नामजद व दो अज्ञात बदमाशों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया लेकिन तहरीर पर सिर्फ पिटाई करने की बात कही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मुंशीगंज थाना क्षेत्र के सरायखेमा गांव निवासी जवाहरलाल जायसवाल व राजू जायसवाल गुजरात प्रांत के सूरत में लाई-चना का व्यवसाय करते है। दोनों के बीच व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता चल रही है। सोमवार को जवाहरलाल सूरत से घर आया था। मंगलवार शाम गांव के बाहर जवाहरलाल जायसवाल पर कार सवार तीन हमलावरों ने लाठी डंडे से हमला बोल दिया। चीख-पुकार पर ग्रामीण को आता देख बदमाश पिस्टल लहराते हुए दहशत फैलाने की कोशिश करने लगे लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ लिया जबकि दोनों अन्य कार से मौके से भाग निकले। एक बदमाश को पकड़ने के बाद पिस्टल व कारतूस देख आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़ कर पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी।

इसी बीच जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ाते हुए थाने ले आई। पिटाई के बाद पहले जवाहर लाल ने फायरिंग करने का आरोप लगाया लेकिन पुलिस की जांच में फायरिंग का आरोप गलत मिला तो दी गई तहरीर में फायरिंग का आरोप नहीं लगाया। पीड़ित ने जंगलरामनगर निवासी शुभम कोरी सहित दो अज्ञात पर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सूरत के व्यवसायिक प्रतिद्वंद्विता विवाद में राजू के कहने पर उस पर हमला किया गया है। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि जवाहर लाल की तहरीर पर शुभम कोरी व दो अज्ञात पर हमला करने का केस दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच हो रही है। जांच के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें