फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विवाह के बाद भी पत्नी ने प्रेमी का नहीं छोड़ा साथ तो पति ने उठाया ऐसा कदम, कोई कह रहा दिलेरी तो कोई मजबूरी

Sun, 14 Sep 2025 03:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी के एक गांव में लड़की ने शादी के बाद भी प्रेमी का साथ नहीं छोड़ा तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। इस पर पति ने बड़ा फैसला लिया।
विज्ञापन
पति ने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमरौली के दीना का पुरवा सिंदूरवा गांवउ निवासी शिवशंकर ने अपनी पत्नी उमा का विवाह उनके प्रेमी विशाल से करा दिया। औद्योगिक क्षेत्र स्थित आदित्य बिड़ला मंदिर में सामाजिक परंपराओं के बीच संपन्न इस शादी में वरमाला और सिंदूर की रस्म भी पूरी कराई गई। इसके बाद पति ने स्वयं पत्नी को प्रेमी के साथ विदा किया।

विज्ञापन


शिवशंकर ने बताया कि उनकी शादी 2 मार्च को रानीगंज निवासी समई प्रजापति की बेटी उमा से हुई थी। विवाह के बाद भी उमा का संपर्क अपने पुराने प्रेमी विशाल से बना रहा। वह मोबाइल पर बातचीत करती रहीं और चोरी-छिपे मुलाकातें भी जारी रखीं। शुरुआत में पति ने पत्नी को समझाने का प्रयास किया और घर-परिवार की जिम्मेदारियों का हवाला दिया, लेकिन वह अपने रिश्ते को छोड़ने को तैयार नहीं हुईं।

ये भी पढ़ें - 'भाजपा सरकार में पीडीए का हो रहा अपमान...', अखिलेश बोले- पीडीए के कारण नेपाल में लगी आग; हो गया तख्तापलट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बड़ा हादसा टला, उड़ान भरने से ठीक पहले रोकी गई फ्लाइट, MP डिंपल यादव समेत 151 यात्री थे सवार
विज्ञापन


धीरे-धीरे घर में विवाद बढ़ता गया। 29 मई को उमा मायके चली गईं और कई महीनों तक वहीं रहीं। अगस्त में ससुराल लौटीं तो भी आदतें नहीं बदलीं। पति के सो जाने के बाद मोबाइल पर प्रेमी से बातचीत करते देख दोनों के बीच झगड़ा हो गया। मामला बढ़ा तो पुलिस तक पहुंचा। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों को शांतिभंग की धारा में पाबंद कर दिया। इसके बाद शिवशंकर ने पत्नी से अलग होने का निर्णय लिया।

आपसी सहमति से तय हुआ कि उमा और विशाल का विवाह मंदिर में कराया जाए। परिजनों व ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों का विवाह हुआ और रस्मों के बाद विदाई दी गई। इस पूरे घटनाक्रम ने गांव ही नहीं बल्कि पूरे इलाके में लोगों को हैरान कर दिया है। गांव में लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की राय जता रहे हैं। कोई इसे मजबूरी का परिणाम मान रहा है तो कोई पति की दिलेरी की मिसाल बता रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें