सुहेल कस्बे में सब्जी की दुकान करता था। अभिषेक उसकी दुकान पर काम करता था। सुहेल ने अभिषेक और बाल अपचारी को मोबाइल व नकदी देने का लालच देकर वारदात में शामिल किया था। बाल अपचारी हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा है।
रंजिश में भाई के नाम दर्ज कराई रिपोर्ट
कस्बा निवासी टेंट कारोबारी शरीफ के बेटे शाहिद की सोमवार रात हत्या कर दी गई थी। मंगलवार सुबह वारदात की जानकारी होने पर शरीफ ने ने अपने बड़े भाई गुलाम मोहम्मद, शाहिद के दोस्त कफील के अलावा सुहेल और इरफान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मृतक की आखिरी कॉल डिटेल खंगाली गई तो नंबर सुहेल का निकला। सुहेल और मृतक का मोबाइल टॉवर एक ही स्थान पर सक्रिय मिला और रात करीब नौ बजे तक दोनों की लोकेशन आसपास रही। घटनास्थल के पास दो अन्य मोबाइल भी सक्रिय मिले। सुहेल, अभिषेक और बाल अपचारी की कॉल डिटेल मिलाने पर आपसी बातचीत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने सुहेल की तलाश शुरू की। बुधवार सुबह बाइक से भागने की कोशिश के दौरान तीनों को कस्बे से पकड़ लिया गया। जांच में गुलाम मोहम्मद, इरफान और कफील की संलिप्तता नहीं मिली। पूछताछ के बाद तीनों को छोड़ दिया गया। चर्चा है कि रंजिश के चलते भाई पर बेटे की हत्या का शक जताया था।