फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: केंद्रीय मंत्री स्मृति के रोड शो के दौरान भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने स्थिति संभाली

Mon, 29 Apr 2024 04:27 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन ईरानी ने सोमवार को अमेठी संसदीय सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान आयोजित रोड शो में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
आमने-सामने भिड़ गए भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में सोमवार को केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी स्मृति जूबिन ईरानी के नामांकन के लिए आयोजित किए गए रोड शो के दौरान भाजपा व कांग्रेस समर्थक आमने -सामने आ गए। दोनों पक्षों ने नारेबाजी की। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। 

विज्ञापन


दरअसल, गौरीगंज में भाजपा कार्यालय से रोड शो निकला। रोड शो गौरीगंज शहर से होते हुए जैसे ही बस स्टेशन तिराहे से आगे बढ़कर मुख्यमार्ग से होते हुए जा रहा था तभी भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करने लगे। यह देख पुलिस ने तत्काल लोगों को अलग किया। एसएचओ शिवाकांत त्रिपाठी का कहना है कि दोनों पार्टियों के समर्थकों में नारेबाजी की जानकारी हुई है। 



ये भी पढ़ें - शिव की आराधना के बाद राजनाथ ने शुरू किया रोड शो, हैट्रिक के लिए दाखिल किया नामांकन, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रक्षामंत्री के रोड शो के दौरान आई एंबुलेंस, भारी भीड़ के बीच सुरक्षित रास्ता देकर गुजारा गया




वहीं, केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी स्मृति जूबिन ईरानी व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लगातार तीसरी बार अमेठी लोकसभा से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। रोड शो करते हुए सांसद का काफिला कलेक्ट्रेट पहुंचा, जहां उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके पति जूबिन ईरानी समेत कई अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें