फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Congress: कांग्रेस ने स्मृति ईरानी व राजनाथ सिंह से पूछे कई सवाल, कहा- जवाब दें कि जनता आपको क्यों चुने

Mon, 29 Apr 2024 04:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा प्रत्याशियों से कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे और कहा कि भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी को जवाब देना चाहिए कि जनता उन्हें एक बार फिर क्यों चुने?
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह व अमेठी से प्रत्याशी स्मृति जूबिन ईरानी ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने दोनों नेताओं से कई सवाल पूछे और कहा कि उन्हें जवाब देना चाहिए कि जनता उन्हें फिर से क्यों चुने?

विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि रक्षा मंत्री बताएं कि भारत की अखंडता से समझौता क्यों किया गया? चीन की सेना लद्दाख में घुसकर बैठी है। हम ठीक से पेट्रोलिंग भी नहीं कर सकते हैं। आपका सांसद सदन में कहता है कि चीन की सेना अंदर आकर गतिविधि कर रही है। चीन ने भूटान में गांव बसा दिया है। आखिर किसकी भूमि पर है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 30 स्थानों का नाम अपने नक्शे पर बदल दिया है। चीन के सामने चेहरे पीले क्यों पड़ जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - शिव की आराधना के बाद राजनाथ ने शुरू किया रोड शो, हैट्रिक के लिए दाखिल किया नामांकन, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ से प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने नामांकन दाखिल किया, सीएम योगी सहित कई नेता रहे मौजूद


स्मृति ईरानी बताएं कि उन्होंने अपने लिए अमेठी में एक कोठी बनवाने के अलावा क्या किया? वो सिर्फ पांच काम बताएं और चुनाव में जाएं। कांग्रेस ने अमेठी में कई प्लांट और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री लगवाई। अस्पताल बनाएं, स्कूल बनाये, सैनिक स्कूल बनाए और ट्रेनिंग सेंटर बनाये। ट्रेन चलाई हैं। भाजपा ने काम तो नहीं किया बल्कि पहले से चल रहे काम को रोकने का काम किया है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि कल से पार्टी पूरे 31 दिन तक एक सवाल केंद्र और एक सवाल प्रदेश सरकार से करेगी। हर जिले में यह कार्यक्रम किए जाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें