फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप 24 फरवरी को करेंगे ताज का दीदार, आगरा में मुख्यमंत्री योगी करेंगे अगवानी

Tue, 18 Feb 2020 10:41 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
donald trumph
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 व 25 फरवरी को अपने भारत दौरे के दौरान आगरा में ताजमहल का भी दीदार करेंगे। ट्रंप का जो प्रस्तावित कार्यक्रम है वह सवा चार बजे से पौने सात बजे तक का है। आगरा में उनकी अगवानी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके लिए स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


आसपास के लोगों को सत्यापन कराया जा रहा है। आगरा एसएसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग से पुलिस बल की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप 24 फरवरी को अहमदाबाद आएंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका स्वागत करेंगे। 

अहमदाबाद के बाद वह आगरा आएंगे और आगरा में ताज का दीदार करने के बाद वह दिल्ली रवाना हो जाएंगे। दिल्ली में उनके स्वागत के लिए प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें