फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अमेरिका-इस्राइल के हमले हमारे करीब': अखिलेश ने पूछा- किसी ने भाजपा के होंठ सिल दिए या इनका कोई पत्ता दबा है?

Thu, 05 Mar 2026 03:49 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

अमेरिकी-इस्राइल हमलों के हिंद महासागर तक पहुंचने से देश की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। सरकार की चुप्पी पर विपक्ष सवाल उठा रहा है और स्पष्ट नीति की मांग कर रहा है। विपक्ष का कहना है कि सरकार को देश की जल, थल और वायु सीमाओं की सुरक्षा पर तुरंत अपना रुख साफ करना चाहिए।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिलेश यादव ने गुरुवार को X अकाउंट से ट्ववीट किया। उन्होंने कहा, अमेरिकी-इस्राइल हमलों का हमारी सरहदों के करीब, हिंद महासागर तक पहुंचना देशवासियों के लिए चिंता का विषय है और इन अर्थों में बेहद चिंतनीय भी कि इस गंभीर विषय पर भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व चुप्पी साध रखी है। स्पष्ट किया जाए कि इसे ‘चुप्पी’ माना जाए या किसी विशेष भय के कारण इसे ‘घिग्घी बंधना’ माना जाए। भाजपा सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है कि उनके होंठ किसी ने सिल दिये हैं। जनता पूछ रही है कि आपका कौन सा पत्ता दबा है? 

विज्ञापन

 

भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया

एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा होने के नाते ये देश की सरकार, विदेश मंत्रालय डिफेंस मिनिस्टरी का संयुक्त दायित्व बनता है कि उसे अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए, परंतु कई दिनों की प्रतीक्षा के बाद भी सरकार द्वारा मुंह न खोलने पर, इस वैश्विक मुद्दे पर विपक्ष को मजबूर होकर बोलना पड़ रहा है। 

इस संकटकाल में सरकार आगे आए और देश की जल, थल, वायु सीमाओं की रक्षा सुनिश्चित करे। जो भाजपा सरकार कुछ कह भी नहीं रही है; वो करेगी क्या, ये सोचकर देशवासी परेशान हैं। भाजपा ने जनता का विश्वास खो दिया है। ऐसा लग रहा है कि देश में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं है। 

संसद सत्र में भी ऐसा कोई विवादास्पद विषय जरूर उठाएंगे

भाजपा सरकार अपनी नाकामियों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए अस्पष्ट नीति अपनाने का तरीका ढूंढ रही है, जिससे लोग अटकलों में ही उलझे रहें। भाजपाई आगामी संसद सत्र में भी ऐसा कोई विवादास्पद विषय जरूर उठाएंगे, जिससे भाजपा सरकार की विफलताओं पर बात ही न हो सके। देश के लिए ये समय ‘सरकार-शून्यता’ का काल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें