फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी बनाएगा अमेरिका

Thu, 20 Aug 2015 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड राहुल वर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। उन्होंने कहा कि अमेरिकी उद्यमी उत्तर प्रदेश में निवेश करने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन


उन्होंने निवेश के लिए उपयुक्त सेक्टरों के बारे में जानकारी ली। रिचर्ड ने भारत, विशेषकर यूपी से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने की इच्छा जताई।

मुख्यमंत्री ने अमेरिकी राजदूत को बताया कि प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। अमेरिका के निवेशक यहां कृषि, एग्रो प्रोसेसिंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट तथा अवस्थापना विकास आदि सेक्टरों में भागीदारी कर सकते हैं। प्रदेश सरकार उन्हें हरसंभव सहयोग करेगी।

वर्मा ने कहा कि इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए उनका देश सहयोग करेगा। एक अमेरिकी डेलीगेशन  जल्द ही इस संबंध में राज्य सरकार के अधिकारियों से विस्तृत विचार-विमर्श करने के लिए आएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

राज्यपाल से शिक्षा, स्वास्‍थ्य व ऊर्जा पर की चर्चा

रिचर्ड राहुल वर्मा ने राजभवन में राज्यपाल राम नाईक से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नाईक ने उनसे उनसे प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ एवं ऊर्जा के क्षेत्र से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि यूपी में पर्यटकों को आकर्षित करने की अपार संभावनाएं हैं। भारत आने वाला विदेशी मेहमान आगरा के ताजमहल, बनारस के घाट व इलाहाबाद का संगम देखने अवश्य जाता है।

रिचर्ड ने कहा कि अमेरिका भारत से आर्थिक व व्यापारिक संबंध बढ़ाना चाहता है। शिक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग करेगा।

उन्होंने बताया कि उनके माता-पिता भारतीय मूल के हैं और उन्हें भारत से विशेष लगाव है। राज्यपाल ने रिचर्ड वर्मा को ऐतिहासिक रूमी गेट का चित्र व ‘उत्तर प्रदेश राजभवन के पक्षी’ पुस्तक भेंट की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें