फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल भराने आई एंबुलेस पेट्रोल पंप पर हुआ ब्लास्ट, मौजूद लोगों के उड़े होश

Sat, 10 Jun 2017 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, गोंडा
विज्ञापन
आग पर काबू पाते पेट्रोल पंप कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोंडा के झंझरी मे बेलसर रोड पर स्थित जीके किसान सेवा केन्द्र पेट्रोल पंप पर तेल भराने आई एक एबुंलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते एंबुलेंस धू-धू कर जल उठी। जिसके बाद आनन-फानन में पेट्रोलपंप कर्मियों ने एंबुलेंस में लगी आग पर काबू किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। तिवारी बाजार के प्रत्यक्ष‌दर्शियों की मानें तो दोपहर के करीब साढ़े 12 बजे होंगे। जिस समय यह एंबुलेंस जीके किसान सेवा केन्द्र पर तेल भराने पहुंची।

एबुंलेंस का चालक व ईएमटी दोनों लोग पेट्रोलपंप की केबिन में खड़े पेट्रोलपंप कर्मियों से बात कर रहे थे कि उसी बीच एंबुलेंस से आग की लपटें निकलने लगीं। पेट्रोलपंप पर तैनात कर्मी और एंबुलेंस चालक व ईएमटी जब तक कुछ समझ पाते।
विज्ञापन


उतनी देर में एबुलेंस के भीतर रहे आक्सीजन सिलेंडर दगने शुरू हो गए।गाड़ी में सिलेंडर ब्लास्ट होते देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन सूचना फायरब्रिगेड को दी। हिम्मत करके लोग पेट्रोल पंप पर उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाने में जुट गए।

गनीमत रही कि आग पूरे पेट्रोप पंप को अपनी आगोश में लेती, इससे पहले ही पेट्रोल पंप कर्मियों ने पाइप लाइन से होने वाली पेट्रोल की आपूर्ति बंद कर दी। पेट्रोल पंप पर आग लगने की सूचना से जिले के पुलिस कप्तान ने भी मौके का मुआयना किया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें