फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी ने दो भाइयों के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, साले के पैर में लगे कीचड़ से हुआ खुलासा

Sun, 14 Sep 2025 08:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर/विद्युतनगर

सार

अंबेडकरनगर में एक पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। घटना का खुलासा मृतक युवक के साले के पैरों में लगे कीचड़ से हुआ।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टांडा के रसूलपुर-मुबारकपुर निवासी अनीस अहमद की उसकी पत्नी हिना फातिमा ने शनिवार रात अपने भाई शाहिद व आरिफ के साथ मिलकर रस्सी से गली घोंटकर हत्या कर डाली। इसके बाद शव को पुंथर झील के किनारे ठिकाने लगा दिया। रविवार सुबह युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की और मृतक की शिनाख्त करने के साथ चंद घंटों में ही तीनों हत्यारों को हिरासत में ले लिया। महिला ने पति की नशे की आदत से परेशान होकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।

विज्ञापन


टांडा इलाके में हाईवे किनारे पुंथर झील के निकट रविवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा था, जिसके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था। सीओ शुभम कुमार और इंस्पेक्टर दीपक रघुवंशी ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की शिनाख्त अनीस (40) के रूप में की। शव मिलने की जानकारी लगते ही मृतक का भाई रईस अहमद व अन्य परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो मामला परत दर परत खुलने लगा। सीओ शुभम कुमार ने बताया कि अनीस नशे का आदी था। इसी के चलते अपनी पत्नी व बच्चों को मारता पीटता था। नशे की लत के लिए लोगों से रुपये उधार लेता था। इससे परेशान होकर उसकी पत्नी अपने चार बच्चों के साथ करीब 22 दिन पूर्व अपने मायके चली गई थी।

ये भी पढ़ें - भारत-पाकिस्तान मैच: बीसीसीआई के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले दस छात्रों पर एफआईआर, फूंका था पुतला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - डिप्टी सीएम से मिले 69000 शिक्षक अभ्यर्थी, कहा- सुप्रीम कोर्ट में 23 बार लगी है डेट; नहीं हुई सुनवाई


ऐसे हुआ खुलासा
सीओ शुभम कुमार के मुताबिक रविवार को शव मिलने के बाद साला शाहिद घटनास्थल पर पहुंचा तो उसके पैरों में कीचड़ लगा था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने घटना वाली रात पावर लूम पर होने की बात पुलिस से बताई। पुलिस ने जब  पावर लूम संचालक से शाहिद के बारे में पूछताछ की तो रात में न होने की बात पता चली। इसके बाद पुलिस का शक और गहरा गया। पुलिस ने शाहिद को हिरासत में लेकर जब मिट्टी की जांच कराने की बात कही तो उसने राज खोल दिया। उसने बताया कि शनिवार की रात अनीस अपनी ससुराल गया था। वहां अपने छोटे बेटे समीर को चिप्स दिलाया था। इसके बाद पत्नी उसे वहां से भगाने लगी। दोनों के बीच विवाद भी हुआ। इससे आक्रोशित साले शाहिद व आरिफ अपनी बहन हिना फातिमा के साथ अनीस को लेकर पुंथर झील के किनारे ले आए और यहां रस्सी से गला घोंटकर हत्या की और शव छोड़कर चले गए थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें