फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkarnagar: अयोध्या मार्ग पर लगा डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम, फंसे रहे दूल्हे और बराती

Sun, 02 Mar 2025 09:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अयोध्या में लगे जाम में दर्जनो की संख्या में वाहन फंस गए। कई दूल्हे की गाड़ियां भी इसी जाम का शिकार हो गईं।
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक तो नगर में अतिक्रमण दूसरे शादी-विवाह में वाहनों का दबाव, इसके चलते शाम होते ही शहर में अयोध्या मार्ग पर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसके बाद देर रात तक वाहन रेंगते रहे। जाम में कई दूल्हों और बरातियों के वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने जैसे तैसे वाहनों को पास कराया, लेकिन स्थायी निदान नहीं हो पाया। दो मार्च को बड़ी सहालग रही। ज्यादातर गेस्ट हाउस फुल थे। इसको लेकर शाम से ही नगर के अयोध्या-अकबरपुर मार्ग पर तहसील तिराहे से लेकर बनगांव मोड़ तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

इस जाम बरात में शामिल दर्जनो की संख्या में वाहन फंस गए। कई दूल्हे की गाड़ियां भी इसी जाम का शिकार हो गईं। इसी मार्ग पर कई मैरिज हॉल भी हैं। दूसरे पटरियों तक अतिक्रमण ने सड़क का अस्तित्व ही खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें