फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar nagar: विकास भवन का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, 10 हजार रुपये लेते एंटी करप्शन टीम ने किया अरेस्ट

Fri, 15 Mar 2024 04:47 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर

सार

डीडीओ कार्यालय का एक वरिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया है। एंटी करप्शन की टीम ने उसे 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया विकास भवन का बाबू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबेडकरनगर के विकास भवन स्थित डीडीओ कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार कर लिया। बीते दिनों निलंबित हुए सेक्रेटरी विनोद कुमार हाई कोर्ट से एक आदेश लेकर बहाली के लिए दौड़ रहे थे।

विज्ञापन


आरोप है कि इसी मामले में वरिष्ठ सहायक वीरेंद्र सिंह ने रिश्वत मांगी थी। शुक्रवार को जनपद न्यायालय के निकट जैसे ही विनोद ने वीरेंद्र को 10 हजार रुपए दिए तभी अयोध्या से आई टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन


कर्मचारी को तत्काल अकबरपुर थाने ले जाया गया। वहां केस दर्ज करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें