फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar: नगर पालिका के लिपिक को पांच हजार की रिश्वत लेते एंटी करप्शन ने दबोचा, मचा हड़कंप

Thu, 19 Mar 2026 02:46 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर के जलालपुर में एक क्लर्क को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने दबोच लिया। गिरफ्तारी से नगर पालिका में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
एसीबी ने लिपिक को गिरफ्तार किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका परिषद जलालपुर में लिपिक के पद पर तैनात रमाकांत चौबे को बृहस्पतिवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रमाकांत चौबे ने क्षेत्र के एक व्यक्ति से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत के बाद टीम ने लिपिक को दबोचा और उसके विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की है। 

विज्ञापन


जल निगम विभाग में तैनात लिपिक रमाकांत चौबे मूलरूप से आजमगढ़ के अहिरौला क्षेत्र के शाहपुर का निवासी है। वर्ष 2020 से नगर पालिका परिषद जलालपुर में तैनात था। प्रधानमंत्री शहरी आवास, नक्शा पासिंग, आईजीआरएस, अतिक्रमण और गोशाला जैसे महत्वपूर्ण पटलों पर काम देख रहा था। 
 
जलालपुर के वाजिदपुर बहरवा निवासी अवधेश कुमार ने एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की थी कि पीएम आवास योजना के नाम पर उससे 5 हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने जाल बिछाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे एंटी करप्शन टीम की दो गाड़ियां जलालपुर नगर पालिका के आसपास पहुंचीं। योजना के तहत शिकायतकर्ता को तय रकम देकर भेजा गया। जैसे ही नगर पालिका गेट के पास अवधेश कुमार ने रमाकांत चौबे को रुपये दिए, पहले से घात लगाए टीम के सदस्यों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई कर्मचारी स्थिति भांपते ही इधर-उधर हो गए। इसके बाद टीम ने मौके पर ही उसके हाथ से केमिकल के नमूने लिए। लोगों की भीड़ बढ़ती देख टीम उसे सीधे अकबरपुर कोतवाली लेकर पहुंची। यहां प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद टीम लिपिक को अपने साथ लेकर चली गई है। अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ जल निगम विभाग को पत्र भेजकर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें