फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President in Ayodhya: राष्ट्रपति ने पात्र को माथे से लगाया, मंदिर प्रांगण शुभ मंत्रों से गूंजा; देखें Video

Thu, 19 Mar 2026 02:11 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, अयोध्या

सार

नवरात्रि के पहले दिन राष्ट्रपति ने अयोध्या में राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए और वैदिक मंत्रों के बीच राम यंत्र की स्थापना की। यह विशेष यंत्र तमिलनाडु में तैयार होकर यात्रा के बाद यहां लाया गया। सोने की परत चढ़ा यह यंत्र मंदिर के द्वितीय तल पर स्थापित किया गया।
विज्ञापन
President Draupadi Murmu in Ayodhya - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अयोध्या के राम मंदिर पहुंची हैं। दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। इस दौरान पुजारियों ने मंत्रोच्चारण किया। राष्ट्रपति पूजन ने सामग्री भगवान को अर्पण की। पूरा मंदिर प्रांगण शुभ मंत्रों से गूंज उठा। यह नजारा देखने में बहुत ही अद्भुत रहा। 

विज्ञापन

 

राष्ट्रपति का यह दूसरा अयोध्या दौरा

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रपति का यह दूसरा अयोध्या दौरा है। इससे पहले वह 1 मई 2024 को अयोध्या आई थीं, तब उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया था।

सीएम योगी ने शेयर किया वीडियो

सीएम योगी ने पूजा का वीडियो शेयर किया है, जिसमें राष्ट्रपति मुर्मू हाथ में एक पात्र लिए हुए दिख रही हैं। उसमें दूब घास समेत अन्य पूजन सामग्री रखी हुई है। दूसरी तरफ मंदिर के पुजारी लगातार मंत्रोच्चारण कर रहे थे। राष्ट्रपति ने पूजा के पात्र को अपने माथे से लगाया। गोल्डन रंग का दिखने वाला राम यंत्र देखने में बहुत ही दिव्य और अद्भुद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें