फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लकड़ी व्यवसायी की धारदार हथियार से हत्या, वारदात में शामिल आरोपी का शव नहर के पास मिला

Thu, 05 Mar 2026 01:39 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में एक व्यवसायी व समाजसेवी की निर्ममता से हत्या कर दी गई। वहीं, घटना में शामिल अरविंद को भी जहर देकर मार दिया गया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टांडा कोतवाली इलाके के जनार्दनपुर गांव में मंगलवार को लकड़ी व्यवसायी व समाजसेवी सुरेंद्र मांझी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इनके पास से सोने की चेन, अंगूठियां व दो लाख रुपये भी गायब थे। दूसरी ओर सुरेंद्र को फोनकर घटनास्थल पर बुलाने वाले अरविंद प्रजापति की बुधवार को जहर देकर हत्या करने के बाद शव अकूतनगर नहर के किनारे फेंक दिया गया। सुरेंद्र की हत्या को लूट या रंजिश और अरविंद की सबूत मिटाने के इरादे से हत्या की बात सामने आ रही है। घटना में शामिल अरविंद का साथी चंदू लापता है, जिसके तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


टांडा के जनार्दनपुर गांव में मंगलवार दोपहर नेहरूनगर निवासी लकड़ी व्यवसायी सुरेंद्र मांझी (50) को खेत में बुलाकर धारदार हथियार से सिर, चेहरे और गर्दन को लहूलुहान कर दिया। साथ ही उसके गुप्तांग पर भी बेहरमी से वार किए गए। हमलावर लहूलुहान अवस्था में सुरेंद्र को खेत में ही छोड़कर भाग निकले। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी। मृतक के पास से दो सोने की चेन, दो अंगूठियां व करीब दो लाख रुपये भी गायब थे।

ये भी पढ़ें - लखनऊ रेल मंडल में लोको पायलट ने मेडिकल लीव बढ़वाने के लिए अधिकारी के सामने पैंट उतारी, वीडियो वायरल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - होली के बाद मौसम में बदलाव के संकेत, अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक बढ़ेगा
विज्ञापन


एसपी अभिजीत आर. शंकर, एएसपी पश्चिमी हरेंद्र कुमार, सीओ टांडा शुभम कुमार ने कई थानों की पुलिस के साथ परिजनों को शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया। साथ ही तीन टीमों का गठन किया। टीमें सुरेंद्र को फोन कर घटनास्थल पर बुलाने वाले मजदूर अरविंद प्रजापति निवासी पूरा एकडल्ला टांडा की तलाश कर ही रही थी। इसके लिए अरविंद की पत्नी गीता देवी को हिरासत में भी लिया गया था। इसी बीच बुधवार सुबह अरविंद का शव इस्माइलपुर बेलदहा के पुरवा अकूतपुर नहर के पास मिला। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस के होश उड़ गए।

एएसपी पश्चिमी, सीओ टांडा मौके पर पहुंचे, जहां अरविंद के मुंह से खून निकल रहा था और पास में एक शराब की बोतल पड़ी मिली। अरविंद के चंदू निवासी छांगुरपुर मिश्रौलिया को तलाश किया जा रहा है। एसपी अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। मृतक अरविंद के हत्या में शामिल होने के पुख्ता सबूत मिले हैं। एक अन्य साथी चंदू की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें