फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फाॅल्ट से अमौसी जोन की बिजली व्यवस्था ध्वस्त

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। अमौसी जोन के तहत शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बुधवार को बिजली व्यवस्था चरमरा गई। 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने के कारण कई उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित हुई।।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास के परिवारों के लिए बने शारदानगर उपकेंद्र, वृंदावन कॉलोनी के सेक्टर 12, मानसरोवर उपकेंद्र, खुर्रमपुर उपकेंद्र और दुबग्गा उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। शारदानगर उपकेंद्र इलाके में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार यह संकट आया। मलिहाबाद तहसील उपकेंद्र के 11 केवी फीडर की बिजली भी ठप रही। महानगर स्थित शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट की 33 केवी बिजली आपूर्ति में भी व्यवधान आया, जबकि कमता के फैजाबाद रोड और मल्हौर फीडर की बिजली भी काफी देर तक ठप रही।
माल उपकेंद्र में सीटी में धमाका, अंधेरे में डूबा कस्बा
बुधवार शाम को माल उपकेंद्र की इनकमिंग सीटी (करंट ट्रांसफार्मर) में धमाका हो गया। इस कारण माल कस्बा और आसपास के गांव देर रात तक अंधेरे में रहे। शाम 5 बजे हुए इस धमाके से 11 केवी नबीपनाह, माल, गहदेव, अटारी से जुड़े लगभग 15 हजार लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें