घायल युवक को दुकानदारों ने दिया सीपीआर।
निगोहां। थानाक्षेत्र के नगराम मोड़ के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए।
थानाध्यक्ष अनुज तिवारी ने बताया कि देर रात अंसल के देवामऊ निवासी नितिन साहू (18) अपने एक साथी के साथ बछरावां से लखनऊ की ओर स्कूटी से आ रहे थे, तभी नगराम मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दोनों स्कूटी सवार हाईवे पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों ने गंभीर रूप से घायल युवकों को हाईवे से उठाकर किनारे ले गए। स्थानीय दुकानदारों ने स्कूटी में पीछे बैठे गंभीर घायल युवक को सीपीआर दिया। एनएच की एम्बुलेंस से पुलिस ने गंभीर घायल युवकों को ट्राॅमा-2 भेजा। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है।