अमौसी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षण, समय रहते काम पूरा कराने के निर्देश।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मयूर महेश्वरी ने शुक्रवार को अमौसी औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया। अटल औद्योगिक अवसंरचना मिशन–2 के तहत संचालित सिविल एवं विद्युत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर यूपीसिडा के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं परियोजना से जुड़े अभियंता उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने वार्षिक अनुरक्षण कार्यों, सड़क एवं नाली मरम्मत कार्यों और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर त्वरित गति से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए ताकि, औद्योगिक इकाइयों को इसका शीघ्र लाभ प्राप्त हो सके। मयूर महेश्वरी ने अमौसी औद्योगिक क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर किए जा रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए ताकि, प्रवेश मार्ग पर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अवैध अतिक्रमणों को तत्काल प्रभाव से हटाने और औद्योगिक क्षेत्र की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए