फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट: रविवार से नए टर्मिनल से उड़ने शुरू हो जाएंगे विमान, अकासा एयर की छह उड़ानें कल से

Sat, 30 Mar 2024 10:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Amausi Airport: लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर बने नए टर्मिनल से कल विमानों का आवागमन शुरू हो जाएगा। इस टी-थ्री को 2,400 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।
विज्ञापन
अकासा एयर की उड़ाने अब लखनऊ से उपलब्ध होंगी। - फोटो : twitter/AkasaAir
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अमौसी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल से विमानों की आवाजाही 31 मार्च से शुरू कर दी जाएगी। पहले चरण में अकासा एयर अपनी छह फ्लाइटों को नए टर्मिनल पर शिफ्ट करेगा। चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि परिचालन को नए टर्मिनल पर शिफ्ट करने से काफी राहत हो जाएगी। टी-थ्री को 2,400 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। वर्तमान में टर्मिनल थ्री प्रतिवर्ष 80 लाख यात्रियों का संचालन कर सकता है और दूसरे चरण के अंत में यह क्षमता बढ़कर प्रति वर्ष 1.3 करोड़ यात्री हो जाएगी। अकासा एयर लखनऊ से अहमदाबाद, मुम्बई व बंगलुरु की उड़ानों को यहां शिफ्ट करेगा। कुल छह फ्लाइटें नए टर्मिनल से चलाई जाएंगी। नए टर्मिनल पर डिजीयात्रा, चेक-इन काउंटर, सामान्य उपयोग वाले स्वयं-सेवा कियोस्क, ओटोमेटेड ट्रे रिट्रीवल सिस्टम (एटीआरएस), उन्नत बैगेज स्क्रीनिंग मशीनें, बैगेज रिक्लेम बेल्ट और एयरोब्रिज आदि लगाए गए हैं।

विज्ञापन


अकासा एयर की छह उड़ानें आज से नए टर्मिनल से चलेंगी
 अमौसी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल टी-थ्री से विमानों की आवाजाही रविवार से शुरू हो जाएगी। पहले चरण में अकासा एयर अहमदाबाद, मुंबई व बंगलूरू की छह फ्लाइटों को यहां शिफ्ट करेगा। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि 2,400 करोड़ की लागत से तैयार नए टर्मिनल से विमानों के संचालन में काफी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें