फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट: रनवे की मरम्म्त पूरी, रात की फ्लाइटें हो गईं शुरू, फरवरी से लगी हुई थी रोक

Thu, 13 Jul 2023 09:17 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

पिछले कुछ महीनों से लखनऊ एयरपोर्ट पर रात में विमान उड़ या उतर नहीं पा रहे थे। ऐसा रनवे की मरम्मत की वजह से था। बुधवार की रात से यह काम अब पूरा हो गया है। 
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमौसी एयरपोर्ट का रनवे की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद बुधवार से रात की फ्लाइटें शुरू कर दी गई हैं। बुधवार से नई अबूधाबी की उड़ान के पहले दिन 163 यात्रियों ने सफर किया, वहीं वापसी में 186 पैसेंजरों ने अबूधाबी से लखनऊ की यात्रा की।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई 93 अमौसी से सुबह 6:20 बजे रवाना हुई। वहीं वापसी की उड़ान 6ई 94 तड़के 3:25 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी। ऐसे ही दुबई की उड़ान रात में शुरू हो गई है।

 इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई 1484 दुबई से अमौसी एयरपोर्ट पर रात 10: 21 पर पहुंची तथा यहां से दुबई के लिए उड़ान संख्या 6ई 1483 दिन में दोपहर 1:40 बजे रवाना हुई। बता दें कि अमौसी एयरपोर्ट पर गत 23 फरवरी को रनवे की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया था, इसकी वजह से रात की उड़ानों का संचालन बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन


इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से विमानन कंपनियों को नोटिस टू एयरमैन यानी नोटम जारी किया गया था। फरवरी से एयरपोर्ट का रनवे रात में 9:30 बजे से सुबह 6:00 बजे तक मरम्मत कार्य के लिए बंद था, जो गत दिवस खोल दिया गया और बुधवार से रात की उड़ानें शुरू हो गईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें