फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वृद्धा लगाती रही गुहार, एयरलाइंस कर्मियों ने नहीं दी व्हीलचेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौसी एयरर्ट पर अकासा एयरलाइंस का मामला मुंबई जाने के लिए पहुंचीं थीं 79 वर्षीया मुनमुन
विज्ञापन


लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट पर 79 वर्षीय बीमार वृद्धा को अकासा एयरलाइंस ने व्हीलचेयर देने से मना कर दिया। कर्मचारियों ने टिकट के साथ व्हीलचेयर की बुकिंग नहीं होने का तके देते रहे, जिस पर वृद्धा व उनकी बेटी इसकी जानकारी नहीं होने की बात कहती रहीं। लेकिन कर्मचारियों का दिल नहीं पसीजा।
विज्ञापन


मामला अमौसी एयरपोर्ट का है। आशियाना निवासी मुनमुन बनर्जी को गत दिवस मुंबई जाना था। उन्होंने अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या क्यूपी-1526 में टिकट बुक कराया, जिसका पीएनआर नंबर वाई 5 एफआईपीएफ था। उनकी उड़ान एयरपोर्ट से सुबह 11:30 बजे थी। वह अपनी बेटी दिशा वनजीं के साथ समय से पूर्व ही एयरपोर्ट पहुंच गई थीं। एयरपोर्ट के प्रस्थान गेट पर उन्होंने एयरलाइंस कमियों से व्हीलचेयर मांगी। कर्मचारियों ने बुकिंग नंवर मांगा, जो उनके पास नहीं था। कर्मचारियों ने कहा कि व्हीलचेयर के लिए टिकट के साथ ही बुकिंग करनी होती है। बेटी दिशा ने उन्हें इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही और मदद मांगी। लेकिन कर्मचारियों ने व्हीलचेयर देने से स्पष्ट मना कर दिया। वृद्धा व उनकी बेटी लगातार गुहार लगाती रही, लेकिन कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी। मुनमुन वगैर व्हीलचेयर के जाने में असमर्थ थीं। जब बेटी दिशा ने सुरक्षावलों से मदद मांगी तो उन्होंने समस्या को देखते हुए व्हीलचेयर मुहैया कराई। जिसके बाद मुनमुन बनर्जी फ्लाइट तक पहुंच सकीं और मुंबई तक की यात्रा की। पूरे मामले की शिकायत डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) और एयरपोर्ट अथॉरिटी से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें