फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमरनाथ मिश्रा को मिलेगा गैलेंट्री अवाॅर्ड

Fri, 15 Aug 2025 01:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन और व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्रा को गृह मंत्रालय की पुलिस डिवीजन के तहत गैलेंट्री अवाॅर्ड से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुलिस, होमगार्ड और सिविल डिफेंस सेवाकर्मियों के लिए इस सम्मान की मंजूरी दी है। लखनऊ से यह सम्मान अमरनाथ मिश्रा को चयनित किया गया है। पिछले वर्ष यहियागंज की चार मंजिला इमारत में आग लगने पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही उन्होंने आग पर काबू पाया और इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही अन्य फायर डिस्टिंग्विश उपकरणों को भी न्यूट्रलाइज किया। उनकी इस बहादुरी और तत्परता को देखते हुए उन्हें गैलेंट्री अवाॅर्ड से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन

डिप्टी चीफ वार्डन गुरुप्रीत सिंह सेठी ने बताया कि अमरनाथ मिश्रा को इससे पहले भी सरकार और राष्ट्रपति की ओर से कई प्रशस्ति पत्र और पदक मिल चुके हैं। इस उपलब्धि से पूरे सिविल डिफेंस परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें