बाबूगंज में बृहस्पतिवार को श्रीदादी परिवार ने झुंझुनूं वाली दादी का 22वां झूला उत्सव मनाया। इस
लखनऊ। बाबूगंज में बृहस्पतिवार को श्रीदादी परिवार ने झुंझुनूं वाली दादी का 22वां झूला उत्सव मनाया। इस अवसर पर 281 महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा निकली। इस दौरान गीतों पर झूमती हुई नजर आईं। रास्ते में लोगों ने पुष्पों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यात्रा रामकृष्ण मठ होते हुए आठ नंबर पर पहुंचकर संपन्न हुई। मौके पर विधायक डाॅ. नीरज बोरा, श्रीदादी परिवार के महामंत्री सुनील तुलस्यान, द्रौपदी तुलस्यान, जमुना तुलस्यान, बिंदू बोरा, अंजू गुप्ता, पूनम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।