लखनऊ। वर्ष 2025 में हुई बोर्ड परीक्षाओं में अपनी मेधा का प्रदर्शन करने वाले उत्कृष्ट मेधावियों को अमर उजाला और मंगलायतन विश्वविद्यालय सम्मानित करेगा। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के वे विद्यार्थी शामिल होंगे, जिन्होंने यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड व सीआईएससीई की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 70 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
ऐसे मेधावी विद्यार्थी डालीबाग स्थित अमर उजाला कार्यालय में पंजीकरण करवा सकते हैं। विद्यार्थियों को अंकपत्र की फोटो कॉपी पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर रजिस्ट्रेशन केंद्र पर जमा करना होगा। यह सम्मान समारोह हर वर्ष आयोजित किया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को फोन से सूचित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन केंद्र बनाया गया है।
यहां संपर्क करें
अधिक जानकारी के लिए छात्र 8858900080 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। व्हाट्सएप पर भी पंजीकरण करवा सकते हैं। छात्र को अंकपत्र की फोटो कॉपी पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर नंबर 8858900080 पर व्हाट्सएप करना होगा। चयनितों को सूचित किया जाएगा। समारोह का आयोजन निराला नगर राम कृष्ण मठ स्थित द रेगनेंट होटल में किया जाएग।