फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Samwad 2025 : आज विज्ञान, देशसेवा और वित्त प्रबंधन पर होगी बात; अखिलेश सहित ये अतिथि होंगे शामिल

Fri, 18 Apr 2025 12:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अमर उजाला संवाद के दूसरे दिन विज्ञान, देशसेवा... वित्तीय प्रबंधन पर बात होगी। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव से राजनीतिक बातचीत होगी, तो उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य भी अपनी बातें रखेंगे। आगे पढ़ें और जानें पूरा शेड्यूल...
विज्ञापन
Amar Ujala Samwad 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला संवाद के दूसरे दिन यानी आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्श प्रेक्षागृह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव प्रदेश के राजनीतिक परिदृश्य पर अपनी बात रखेंगे। इसके अतिरिक्त विज्ञान की उपलब्धियों, देश की रक्षा से जुड़े मुद्दों, वित्तीय प्रबंधन पर नामचीन हस्तियां विचार रखेंगी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बदलता प्रदेश...उत्तर प्रदेश व ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश की बदलती सेहत पर चर्चा करेंगे। क्रिकेटर सुरेश रैना, गीतकार मनोज मुंतशिर, छावा फेम अभिनेता विनीत कुमार सिंह दर्शकों को बांधकर रखने में अहम भूमिका निभाएंगे। 

यह भी पढ़ेंः- Samwad 2025: कला, समाज और फिल्मों के अनछुए पहलुओं से 'संवाद' ने कराया रूबरू, शख्सियतों ने बेबाकी से रखी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा संवाद के दूसरे दिन अभिनेता विनीत कुमार सिंह व अभिनेता अमित सियाल सिनेमा के बदलते दौर की कहानी अपनी जुबानी सुनाएंगे। इसके अतिरिक्त क्रिकेटर सुरेश रैना कामयाबी की कहानियां सुनाएंगे। स्माइल ग्रुप के मैनेजिंग पार्टनर मनीष विज स्टार्टअप...टेक्नोलॉजी...इनोवेशन...पर विचार रखेंगे।

आज शामिल होंगे...

  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव
  • उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
  • उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
  • पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव प्रो. अभय कारंडिकर
  • क्रिकेटर सुरेश रैना
  • गीतकार मनोज मुंतशिर
  • अभिनेता अमित सियाल
  • अभिनेता विनीत कुमार सिंह
  • स्माइल ग्रुप के मैनेजिंग पार्टनर मनीष विज
  • कोटक म्युचुअल फंड के मैनेजिंग डायरेक्टर निलेश शाह
  • एक्टर व कंटेंट क्रिएटर स्नेहिल दीक्षित मेहरा
  • कंटेंट क्रिएटर हर्षवर्द्घन वर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें